SIM Card Rules 2025: अगर आप Airtel, Jio, BSNL या VI (Vodafone-Idea) का सिम इस्तेमाल करते हैं और जानना चाहते हैं कि बिना रिचार्ज के आपकी सिम कितने दिनों तक चालू रहेगी, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। सभी टेलीकॉम कंपनियों ने TRAI के नियमों के अनुसार अपने सिम एक्टिवेशन और इनएक्टिवेशन की नई पॉलिसी लागू कर दी है।
TRAI के नए नियम क्या कहते हैं?
TRAI (Telecom Regulatory Authority of India) के मुताबिक: SIM Card Rules 2025:
- कोई भी प्रीपेड सिम कार्ड बिना रिचार्ज के 90 दिनों तक एक्टिव रह सकता है।
- इसके बाद 15 दिनों का ग्रेस पीरियड मिलता है।
- यदि 105 दिनों के भीतर भी रिचार्ज नहीं होता, तो सिम स्थायी रूप से बंद की जा सकती है।
- यदि सिम में कम से कम ₹20 बैलेंस है, तो कुछ कंपनियां 30 दिन की अतिरिक्त वैधता देती हैं। इस तरह, सिम कुल 120 दिन तक चालू रह सकती है।
Airtel SIM बिना रिचार्ज के कितने दिन रहता है चालू?
- रिचार्ज खत्म होते ही सबसे पहले आउटगोइंग कॉल बंद होती हैं।
- कुछ दिनों बाद इनकमिंग कॉल और SMS सेवाएं भी बंद हो जाती हैं।
- Airtel का सिम 90 दिनों तक उपयोगकर्ता के नाम पर एक्टिव रहता है।
- अगर तीन महीने तक कोई रिचार्ज नहीं होता, तो नंबर बंद कर दूसरे व्यक्ति को अलॉट किया जा सकता है।
Airtel सलाह देती है कि ग्राहक हर 90 दिनों में कम से कम एक बार रिचार्ज जरूर करें।
Jio SIM बिना रिचार्ज के कितने दिन रहता है चालू?
- Jio में रिचार्ज खत्म होते ही आउटगोइंग कॉल, इंटरनेट और SMS सेवाएं बंद हो जाती हैं।
- केवल Jio से Jio कॉल कुछ दिन तक चालू रहती है।
- लगभग 10-15 दिनों के बाद इनकमिंग कॉल भी बंद हो जाती है।
- हालांकि, Jio की खास बात ये है कि वो सिम को जल्दी बंद या किसी और के नाम ट्रांसफर नहीं करती।
Jio यूजर्स को समय पर रिचार्ज करके नंबर एक्टिव रखने की सलाह दी जाती है।
BSNL और VI (Vodafone-Idea) SIM के नियम
BSNL:
- रिचार्ज नहीं होने पर आउटगोइंग कॉल पहले बंद होती हैं।
- फिर 10-15 दिनों के अंदर इनकमिंग कॉल भी बंद कर दी जाती हैं।
- हालांकि BSNL में नंबर बहुत जल्दी किसी और को ट्रांसफर नहीं किया जाता।
- कुछ मामलों में सिम यूज़र के नाम पर लंबे समय तक दर्ज रहता है, लेकिन सेवाएं बंद हो जाती हैं।
VI (Vodafone-Idea):
- VI कंपनी भी TRAI के नियमों का पालन करती है।
- बिना रिचार्ज के 90 दिन तक सिम एक्टिव रहती है।
- उसके बाद 15 दिन का ग्रेस पीरियड मिलता है।
- कुल 105 दिन के बाद नंबर डिएक्टिवेट हो सकता है।
बिना रिचार्ज के सिम चालू रखने के आसान टिप्स:
- हर 90 दिन में ₹10-₹20 का छोटा रिचार्ज कर लें।
- मोबाइल ऐप (Airtel Thanks, MyJio, VI App) से बैलेंस और वैधता चेक करते रहें।
- बैलेंस ₹20 से अधिक रखें तो 30 दिन एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिल सकती है।
किस सिम पर कितने दिन तक मिलती है सुविधा?
टेलीकॉम कंपनी | आउटगोइंग बंद | इनकमिंग बंद | सिम बंद या ट्रांसफर कब? |
---|---|---|---|
Airtel | रिचार्ज खत्म होते ही | कुछ दिनों बाद | 90-105 दिन बाद ट्रांसफर |
Jio | तुरंत बंद | 10-15 दिन में | सिम नहीं होता ट्रांसफर |
BSNL | तुरंत बंद | 10-15 दिन में | सिम लंबे समय तक यूज़र के नाम |
VI | रिचार्ज खत्म होते ही | कुछ दिनों बाद | 105 दिनों बाद डिएक्टिवेट |
FAQs: SIM Card Rules 2025
क्या बिना रिचार्ज के भी सिम चालू रहता है?
TRAI के नियम के अनुसार 90 दिनों तक चालू रह सकता है।
क्या सिम रिचार्ज न होने पर नंबर किसी और को दिया जा सकता है?
अगर 90-105 दिनों तक रिचार्ज नहीं होता, तो कंपनियां नंबर को ट्रांसफर कर सकती हैं।
Jio सिम में कितने दिनों बाद इनकमिंग बंद होती है?
10 से 15 दिनों के बाद इनकमिंग कॉल बंद हो जाती है।
सबसे ज्यादा चलने वाला सिम कौन सा है?
टाटा डोकोमो (Tata Docomo) इनमें से जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली सिम कंपनियाँ हैं।
Sim कितने दिन तक रहेगा?
अब बिना रिचार्ज के भी 90 दिनों तक चलता रहेगा सिम कार्ड, ट्राई ने नए नियम किए जारी भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सिम कार्ड की वैधता को लेकर नए नियम जारी किए हैं। इसके तहत अब बिना रिचार्ज के भी 90 दिनों तक सिम कार्ड चलता रहेगा। क्या कहते हैं ट्राई के नए नियम